इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ईरानी नौसेना दूरवर्ती समुद्री क्षेत्रों में सक्रिय उपस्थिति की पूरी क्षमता रखती है।कैप्टन अली रज़ा रहमती ने दक्षिण पूर्वी ईरान के चाबहार नगर में एक समारोह में कहा कि मालवाहक जहाज़ों को स्कोर्ट करके ईरानी नौसेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीज़ाइल युक्त जहाज़ों को अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में भेजकर तथा अपनी आधुनिक तकनीका का प्रदर्शन करके ईरानी नौसेना ने अपनी शक्ति से सबको अवगत करा दिया है।
समाचार समाप्त
.........
166